फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land For Job: तेजस्वी यादव से सीबीआई दफ्तर में पूछताछ; मीसा भारती से ईडी ने किए सवाल-जवाब

Sun, 26 Mar 2023 12:49 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Land For Job Scam: तेजस्वी को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई दफ्तर के लिए निकलने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है। उधर, मीसी भारती से ईडी ने पूछताछ की।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से दिल्ली में पूछताछ हुई। तेजस्वी को नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बीच में लंच के लिए तेजस्वी कुछ देर के लिए बाहर भी निकले थे। सीबीआई ने तेजस्वी से करीब आठ घंटे तक सवाल पूछे। बाहर आने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी जांच हुई है हमने सहयोग किया है और जो सवाल किए गए उसके हमने जवाब दिए। ये निराधार चीजें हैं। सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।

विज्ञापन


इससे पहले सीबीआई दफ्तर के लिए निकलने से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि हम हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा देश में ताजा हालात ऐसे हैं जिसमें लड़ना कठिन हो गया है पर हमने तय तय है कि हम इस स्थिति के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे।

दूसरी ओर, तेजस्वी यादव की बड़ी बहन और राजद सांसद मीसा भारती भी पूछताछ के लिए आज ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। अब तक की जानाकारी के अनुसार राजद नेता मीसा भारती भी ईडी दफ्तर से पूछताछ के बाद रवाना हो गईं हैं। नौकरी के लिए जमीन मामले में ही पूछताछ के लिए मीसा भारती ईडी के सामने पेश हुई थीं।
विज्ञापन


मीसा भारती (46) राजद की राज्यसभा सदस्य हैं। वह सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पहुंचीं। समझा जाता है कि इसके बाद उनका बयान धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया। सीबीआई ने लालू प्रसाद और उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की है तथा ईडी ने राजद प्रमुख के परिवार के परिसरों में छापे मारे थे।

ईडी ने छापेमारी के बाद कहा था कि उसने एक करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक नकदी बरामद की और अपराध में इस्तेमाल 600 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता लगाया है। लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों की तरफ से रियल एस्टेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में किए गए और निवेश का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। कथित घोटाला उस समय हुआ जब प्रसाद केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-1 नीत सरकार में रेल मंत्री थे।

आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में समूह ‘डी’ पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया था और इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने तत्कालीन रेल मंत्री प्रसाद के परिवार के सदस्यों को और इस मामले में लाभार्थी कंपनी ‘एके इंफोसिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड’ को अपनी जमीन हस्तांतरित की थी।

विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियों द्वारा बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और मीसा भारती से पूछताछ पर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि हम अदालतों का पालन कर रहे हैं। कोर्ट जो कहेगा हम करेंगे। हमें अदालत पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें