फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Class 10 Exam: 'अगर आप मुझे पास नहीं करेंगे...', शिक्षकों को उत्तर पुस्तिकाओं में मिल रहे ₹500-500 के नोट

Sun, 20 Apr 2025 11:14 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में एसएसएलसी या कक्षा 10 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में शिक्षकों को अजीबों गरीब तर्क और अनुरोध मिल रहे हैं। शिक्षकों को छात्रों की ओर से पास करने की एवज में पैसे की पेशकश भी की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में कक्षा 10 की परीक्षाओं के बाद अब परिणाम का इंतजार हो रहा है। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के दौरान शिक्षकों को उसमें हैरान करने वाले अनुरोध मिल रहे हैं। कई उत्तर पुस्तिकाओं में तो पैसे भी रखे गए और शिक्षकों से उन्हें पास करने का निवेदन किया गया। उत्तर पुस्तिकाओं में छात्रों ने अनुरोध के साथ पैसे भी ऑफर किए। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई छात्रों की ओर से यह अनुरोध किया गया कि परीक्षक उन्हें परीक्षा पास करने में मदद करें। परीक्षक को लुभाने के लिए कुछ छात्रों ने मूल्यांकनकर्ता के लिए पैसे भी दिए थे। शिक्षकों ने कर्नाटक के बेलगावी जिले के चिक्कोडी में माध्यमिक विद्यालय छोड़ने के प्रमाण पत्र (SSLC) या कक्षा 10 की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं में ये अनुरोध पाए। अब ऐसे अनुरोध वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


पैसे की भी पेशकश की गई
सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका में 500 रुपये का नोट रखकर अनुरोध किया कि उसे परीक्षा पास करने में मदद करें। कुछ ने तो निरीक्षक के लिए ऐसा भी लिखा कि उनका प्यार इस परीक्षा पर निर्भर करता है। एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका के बीच में 500 रुपये रखते हुए लिखा, 'कृपया मुझे पास कर दीजिए, एक अन्य छात्र ने लिखा, 'मेरा प्यार आपके हाथों में है। मैं अपना प्यार तभी जारी रख सकूंगा, जब मैं पास हो जाऊंगा।'
विज्ञापन


'इस 500 रुपये से चाय पीजिए सर और कृपया मुझे पास कर दीजिए'
एक अन्य ने लिखा, 'इस 500 रुपये से चाय पीजिए सर और कृपया मुझे पास कर दीजिए।' कुछ छात्रों ने लिखा कि अगर शिक्षक उन्हें परीक्षा पास करने में मदद कर दें तो वे और पैसे दे देंगे। एक अन्य पेपर में एक छात्र ने लिखा, 'अगर आप मुझे पास कर देंगे, तो मैं आपको पैसे दूंगा।' कुछ ने कहा कि उनका भविष्य इस महत्वपूर्ण परीक्षा को पास करने पर निर्भर करता है। इसलिए मेरी मदद करिए सर। एक अन्य ने कहा, 'अगर आप मुझे पास नहीं करेंगे, तो मेरे माता-पिता मुझे कॉलेज नहीं भेजेंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें