फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिंसा जारी रही तो दिल्ली में करूंगी प्रदर्शन': टीएमसी ऑफिस में तोड़फोड़ पर भड़कीं ममता, भाजपा को दी चेतावनी

Thu, 03 Sep 2026 06:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता।

सार

ममता बनर्जी ने कोलकाता के कैमक स्ट्रीट स्थित टीएमसीऑफिस में कथित तोड़फोड़ की निंदा की। उन्होंने भाजपा समर्थित लोगों पर दस्तावेज और उपकरण लूटने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि हमले जारी रहे तो दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, पूर्व मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को यहां टीएमसी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस में हुई कथित तोड़-फोड़ की निंदा की। इसके साथ ही चेतावनी दी कि अगर ऐसी ज्यादतियां जारी रहीं, तो उनकी पार्टी नई दिल्ली में भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने क्या आरोप लगाया? 
फेसबुक लाइव में इस मुद्दे पर बात करते हुए, बनर्जी ने भाजपा समर्थित लोगों पर दस्तावेज और उपकरण लूटने का आरोप लगाया। इसके साथ ही कहा कि तृणमूल कांग्रेस ऑफिस पर हुआ कथित हमला राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को दिखाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम कोलकाता में सुबह-सुबह हमारे पार्टी ऑफिस में हुई तोड़-फोड़ की निंदा करते हैं। अगर कोलकाता में कानून-व्यवस्था की यह स्थिति है, तो सोचिए ग्रामीण इलाकों में क्या हाल होगा।' बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता पुलिस को विश्वास में लेकर टीएमसी के ऑफिस में तोड़-फोड़ की और वहां से जरूरी दस्तावेज और उपकरण ले गए।
विज्ञापन


जाधवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा का भी किया निंदा
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं बनर्जी ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैलाने का आरोप भी लगाया। जाधवपुर यूनिवर्सिटी में हुई गुंडागर्दी की निंदा की। बनर्जी ने कहा, 'जाधवपुर यूनिवर्सिटी में जो हुआ, वह भाजपा की गुंडागर्दी थी। हम इसकी निंदा करते हैं।'

टीएमसी प्रमुख ने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति बनाई जा रही है जिसमें उन्हें आजादी से घूमने-फिरने से रोका जा रहा है। धमकियों और डराने-धमकाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे मुझे घर से बाहर नहीं निकलने देंगे।' बनर्जी ने चेतावनी दी कि अगर उनके नेताओं और ऑफिस पर हमले जारी रहे, तो टीएमसी चुप नहीं बैठेगी।

उनके ये बयान  टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के उस आरोप के कुछ घंटों बाद आए, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा समर्थित हथियारबंद लोगों ने गुरुवार तड़के कोलकाता में पार्टी के कैमक स्ट्रीट ऑफिस में तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें