फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 फीसदी बढ़ोतरी होती तो वेतन पेंशन के अलावा बदलती सूरत: लक्ष्मण के बेहरा

Sat, 06 Jul 2019 06:19 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात जवान(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
रक्षा विश्लेषक लक्ष्मण के बेहरा को इस बजट से उम्मीद थी कि सरकार अंतरिम बजट के कमियों की भरपाई कर देगी। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री करीब 10 फीसदी बढोत्तरी भी कर दी होती तो रक्षा क्षेत्र के आधुनिकीरण की योजना को आधारभूत ताकत मिलती। इस साल रक्षा को 3.01 लोख करोड़ मिल रहा है जिसका ज्यादातर भाग तनख्वाह, पेंशन और रखा रखाव में ही खर्च हो जाएगा है।
विज्ञापन


देश का रक्षा क्षेत्र व्यक्ति प्रधान है। यही वजह है कि इसके तकनीकी आधुनिकीकरण की सख्त जरुरत है। इसके लिए सालों से इंतजार हो रहा है कि सरकार रक्षा को बजट का बड़ा हिस्सा देगी। लेकिन पांच या सात फीसदी की बढोत्तरी और रुपए के अवमूल्यन से स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहती है। हालांकि भारत का रक्षा बजट अमेरिका और चीन के बाद विश्व का तीसरा बड़ा बजट है। लेकिन यह इस क्षेत्र में धन की बड़ी मांगों को पूरा नहीं कर रहा।

हालांकि ऐसा नहीं कि इससे आधुनिकीकरण पूरी तरह रुक जाएगा। सरकार ने इसके दूसरे उपाए किए हैं। लेकिन अतिरिक्त बजट के बिना इसमें काफी लंबा समय लग जाएगा। यह चीन और पाकिसतान के मद्देनजर सामरिक लिहाज से ठीक नहीं माना जा सकता। लेकिन सरकार की मंशा पर सवाल नहीं खड़ा किया जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(लक्ष्मण के बेहरा, रक्षा विश्लेषक, आईडीएसए से गुंजन कुमार की बातचीत पर आधारित)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें