फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर गठबंधन नहीं हुआ, तो बसपा कर्नाटक के सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी: विधायक

Thu, 31 Jan 2019 09:29 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बेंगलुरु
विज्ञापन
एन महेश
विज्ञापन

कर्नाटक में बसपा के एकमात्र विधायक एन महेश ने गुरुवार को कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक में गठबंधन के बारे में अभी तक कुछ भी फैसला नहीं किया है और यदि गठबंधन नहीं हुआ, तो उनकी पार्टी राज्य की सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन


उन्होंने यहां संवादाताओं से कहा कि हमलोग लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। बहनजी को फैसला करना है...अगर गठबंधन हुआ तो हमें जो सीटें मिलेगी उन पर हम चुनाव लड़ेंगे। अगर कोई गठबंधन नहीं होता है तो, हम सभी 28 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे।

महेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है और इस पर अंतिम निर्णय दो फरवरी को पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ और कर्नाटक के प्रभारी एम एल तोमर समेत बहुजन समाज पार्टी के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें