फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Black Buck Poaching Case आसाराम के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल में सजा काटेंगे सलमान खान

Thu, 05 Apr 2018 02:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

20 साल पुराने काले हिरण के शिकार मामले में फिल्म अभिनेता सलमान खान को 5 साल की सजा और दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट ने बाकी सभी आरोपी सितारों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।जोधपुर पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बता दें कि इसी सेंट्रल जेल में यौन उत्पीड़न के आरोपी आसाराम बंद है।

विज्ञापन


एक अखबार के मुताबिक़ जेल जाने की स्थिति में सलमान को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर दो में रखा जा सकता है। इसी बैरक में छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी आसाराम भी बंद है।

बता दें कि अदालत ने अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री तब्बू, सोनाली बेंद्र और नीलम को बरी कर दिया है।  01 और 02 अक्तूबर 1998 को फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान सलमान पर जोधपुर के नजदीक कांकाणी गांव सहित तीन अलग-अलग स्थानों पर हिरणों का शिकार करने का आरोप लगा था।

विज्ञापन

मामला साल 1998 का है जब फिल्म हम साथ साथ है की शूटिंग राजस्थान में चल रही थी। इस दौरान सलमान समेत अन्य आरोपी जिप्सी पर घूमने के लिए चल दिए थे। जोधपुर के पास कांकाणी गांव में पहुंचने पर काले हिरणों का झुंड दिखा। सरकारी वकील ने कोर्ट में दलील दी कि सलमान ने गोली चलाई और उनमें से दो हिरण मार दिये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें