फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: ‘अगर सब पारदर्शी है, तो आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं?’ प्रियांक खरगे ने RSS की फंडिंग पर उठाए सवाल

Mon, 10 Nov 2025 01:42 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक मंत्री प्रियंक खरगे ने आरएसएस की फंडिंग को लेकर पारदर्शिता पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि संगठन बिना रजिस्ट्रेशन के इतने बड़े पैमाने पर दान और गतिविधियां कैसे चला रहा है।
विज्ञापन
प्रियांक खरगे, मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खरगे ने आरएसएस द्वारा दान प्राप्त करने के तरीके पर सवाल उठाए और धन जुटाने की प्रक्रिया पर और स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा खरगे ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी कि यह संगठन पूरी तरह से अपने स्वयंसेवकों के योगदान पर चलता है।

विज्ञापन


आरएसएस पंजीकृत क्यों नहीं?
प्रियांक खरगे ने आगे लिखा भागवत ने कहा है कि आरएसएस अपने स्वयंसेवकों द्वारा दिए गए दान के माध्यम से काम करता है। हालांकि, इस दावे को लेकर कई जायज सवाल उठते हैं।  उन्होंने पूछा कि ये स्वयंसेवक कौन हैं और उनकी पहचान कैसे की जाती है, उनके दान का पैमाना और प्रकृति क्या है और किन माध्यमों से धन एकत्र किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Bengaluru: 'शराब, डांस, कटे हुए फल; कैदी कर रहे पार्टी', बंगलूरू सेंट्रल जेल का एक और चौंकाने वाला वीडियो
विज्ञापन


मंत्री ने पूछा कि अगर संघ पूरी तरह पारदर्शी तरीके से काम करता है, तो दान सीधे संगठन के रजिस्टर्ड नाम पर क्यों नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब आरएसएस कोई पंजीकृत संस्था नहीं है, तो फिर यह वित्तीय रूप से कैसे संचालित होती है और इसके पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को भुगतान कौन करता है।

यूनिफॉर्म और सामग्रियों पर भी सवाल
प्रियंक खड़गे ने आगे कहा देश के हर धार्मिक या सामाजिक संगठन को वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखनी होती है, तो आरएसएस को इससे छूट क्यों?  उन्होंने आरएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा खरीदे जाने वाले यूनिफॉर्म और सामग्रियों पर भी सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि इन स्थानीय कार्यालयों के खर्च का हिसाब कौन रखता है और दान की रकम का उपयोग कैसे किया जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- RSS: ‘हम मान्यता प्राप्त संस्था हैं, पंजीकरण की जरूरत नहीं’; आरएसएस पर उठे सवालों का मोहन भागवत ने दिया जवाब

इससे पहले मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम में कहा था कि आरएसएस की स्थापना 1925 में हुई थी, क्या हमें ब्रिटिश सरकार के पास जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए था? उन्होंने बताया कि आजादी के बाद भारत सरकार ने रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य नहीं बनाया, इसलिए संघ बिना पंजीकरण के काम करता आ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें