Rijiu vs Kejriwal: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ केस दर्ज करने के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली सीएम से पूछा है कि क्या कोर्ट ने उन्हें आरोपी ठहराया तो वे कोर्ट के खिलाफ भी केस दर्ज करेंगे?
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ईडी और सीबीआई के खिलाफ केस दर्ज करने के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली सीएम से पूछा है कि क्या कोर्ट ने उन्हें आरोपी ठहराया तो वे कोर्ट के खिलाफ भी केस दर्ज करेंगे? रिजिजू ने आगे कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
विज्ञापन
ट्वीट करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप यह बोलना भूल गए कि यदि कोर्ट ने आपको दोषी ठहराया तो आप कोर्ट के खिलाफ भी कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कानू को अपना काम करने देना चाहिए। हमें कानून के शासन पर भरोसा रखना चाहिए। उससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि हम सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ झूठी गवाही देने और अदालत में झूठे सबूत पेश करने केलिए मामले दर्ज करेंगे।