फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDC Report: अब स्मार्टफोन में एपल नहीं सैमसंग नंबर वन, आईफोन के निर्यात (शिपमेंट) में 10% की गिरावट

Tue, 16 Apr 2024 06:53 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गत वर्ष के मुकाबले इस साल जनवरी-मार्च में आईफोन के निर्यात (शिपमेंट) में 10% की गिरावट आई है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20.8% और एपल की 17.3% रही है।
विज्ञापन
आईफोन से आगे सैमसंग(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महंगे फोन बनाने वाली एपल से दुनिया के टॉप स्मार्टफोन ब्रांड का ताज छिन गया है। अब सैमसंग नंबर वन ब्रांड है। आईडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, गत वर्ष के मुकाबले इस साल जनवरी-मार्च में आईफोन के निर्यात (शिपमेंट) में 10% की गिरावट आई है। सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 20.8% और एपल की 17.3% रही है।

विज्ञापन


चीन में प्रतिबंध से आईफोन बनाने वाली कंपनी का घटा हिस्सा
सैमसंग के हालिया गैलेक्सी एस24 की लॉन्चिंग के कारण कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है। जनवरी-मार्च में इस फोन का कुल 6 करोड़ शिपमेंट हुआ है। एपल का शिपमेंट इसी दौरान 5.54 करोड़ से घटकर 5.01 करोड़ रह गया है।

चीन में घटी आईफोन की बिक्री
आईफोन की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह चीन रहा है। यहां एक वर्ष में आईफोन की बिक्री काफी गिरी है। चीन अपने स्मार्टफोन को बढ़ावा दे रहा है। उसने सरकारी अफसरों के आईफोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों की नजर एआई पर
निवेशक एपल में एआई अपडेट पर करीबी नजर रखे हैं। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट के हाथों दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी का ताज खो दिया था

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें