फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीपीसीआर टेस्ट : आईसीएमआर ने ठुकराया महाराष्ट्र का आग्रह, नहीं घटाई सीटी वैल्यू

Tue, 06 Apr 2021 04:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
symbolic image - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईसीएमआर ने आरटी पीसीआर टेस्ट का कटऑफ घटाने का महाराष्ट्र सरकार का आग्रह ठुकरा दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने इस टेस्ट में राज्य में कोरोना के पॉजिटिव मरीज कम मिलें, इसलिए कटऑफ 35 से घटाकर 24 करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन


बता दें, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव को एक अप्रैल को पत्र लिखकर कोविड-19 मरीजों के आरटी पीसीआर टेस्क की सीटी वैल्यू घटाने का आग्रह किया था। सीटी वैल्यू कोरोना मरीजों के पॉजिटिव होने का निर्धारण करती है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने यह आग्रह इसलिए किया था ताकि इस टेस्ट में राज्य में कम संख्या में मरीज पॉजिटिव आएं। 

आईसीएमआर के डॉ. भार्गव ने डॉ. व्यास को भेजे जवाबी पत्र में कहा कि सीटी वैल्यू घटाकर 24 करने का सुझाव कतई स्वीकार करने योग्य नहीं है। यदि ऐसा किया जाता है तो कई संक्रमित रोगी पकड़ में नहीं आएंगे और वे दूसरे लोगों में संक्रमण फैलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें