फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएमआर: डॉ बलराम भार्गव ने कहा- टीका लगने के बाद कब तक टिकी रहेंगी एंटीबॉडी

Wed, 07 Jul 2021 07:40 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना महामारी में जांच की अहम भूमिका है। वर्तमान में भारत हर दिन 10 लाख की आबादी पर 1400 लोगों की जांच हो रही है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय मानकों की तुलना में 10 गुना अधिक है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मरीज में छह से 12 माह तक एंटीबॉडी रहती हैं लेकिन वैक्सीन लगने के बाद बनने वाली एंटीबॉडी कब तक शरीर में बनी रहती हैं? इसके अब तक वैज्ञानिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह साक्ष्य मिलने में अभी कुछ वक्त लग सकता है क्योंकि पूरी दुनिया में टीकाकरण को शुरू हुए अभी छह से सात महीने ही पूरे हुए हैं।

विज्ञापन


कोवाक्सिन की बूस्टर डोज को लेकर अभी प्रक्रिया शुरुआती चरण में : आईसीएमआर
यह जानकारी देते हुए आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बताया कि कोरोना महामारी में जांच की अहम भूमिका है। वर्तमान में भारत हर दिन 10 लाख की आबादी पर 1400 लोगों की जांच हो रही है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा तय मानकों की तुलना में 10 गुना अधिक है। दूसरी लहर के दौरान भी जांच में गति देखने को मिली जिसके जरिए संक्रमण दर को कम करने में काफी मदद मिली है।

आईसीएमआर के महानिदेशक ने कहा- अभी जानकारी मिलने में लगेगा समय
डॉ. भार्गव ने बताया कि अभी 73 जिलों में अभी 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर है। जबकि 65 जिलों में यह दर पांच से 10 फीसदी के बीच है। जबकि 595 जिलों में संक्रमण दर पांच फीसदी से कम है। यह सभी साप्ताहिक संक्रमण दर हैं जिसके आधार पर कहा जा सकता है कि देश के अधिकांश राज्य दूसरी लहर से बाहर आ चुके हैं। पांच फीसदी से कम संक्रमण दर मिलने पर संतोषजनक स्थिति मानी जाती है।
विज्ञापन




कोवाक्सिन की बूस्टर डोज पर अभी देर
डॉ. भार्गव ने बताया कि कोवाक्सिन की एक और बूूस्टर डोज पर काम चल रहा है। दो बार खुराक लेने के छह माह बाद यह बूस्टर डोज ली जा सकती है लेकिन अभी इस पर वैज्ञानिक अध्ययन की प्रक्रिया शुरुआती चरण में है। इसलिए बूस्टर डोज पर सटीक जानकारी आने में वक्त लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें