फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी पर पीएम को मिल रही भ्रामक जानकारी

Thu, 22 Dec 2016 12:57 PM IST
गुंजन कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के प्रमुख दिनेश्वर शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटबंदी के छोटे शहरों, गांवों और दूर दराज इलाकों में पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के प्रति सावधान किया है। शर्मा ने प्रधानमंत्री को बिना किसी लाग लपेट के कहा कि उन तक लोगों की परेशानी से संबंधित पहुंचने वाली फीडबैक भ्रामक और जमीनी हकीकत से दूर हैं। पीएम और आईबी निदेशक के बीच यह बातचीत 7 दिसंबर की एक गोपनीय बैठक में हुई।
विज्ञापन


इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत  डोभाल, कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा, प्रधानमंत्री कार्यालय के मुख्य सचिव नृपेंद्र मिश्र और गृह सचिव राजीव महर्षि शामिल थे। उच्चपदस्थ सरकारी सूत्रों ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि दिनेश्वर शर्मा ने पीएम से यह भी कहा कि नोटबंदी को लेकर आमलोग भ्रम की स्थिति में हैं और नए नोटों की करोड़ों की बरामदगी की घटनाओं से ठगा हुआ महसूस करने लगे हैं। आईबी निदेशक ने यह बात देश भर से इकट्ठा की गई रिपोर्ट का आधार पर बताई है। गौरतलब है कि आईबी निदेशक शर्मा 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। 

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक आईबी निदेशक के आगाह करने के बाद स्थिति सामान्य करने के कई कदम उठाए गए हैं। पीएम की 19 दिसंबर  की कानपुर रैली से  पहले रिजर्व  बैंक (आरबीआई) ने उत्तर प्रदेश के लिए 5000 करोड़ रुपये भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम ने वित्त मंत्रालय और आरबीआई को दिए कई निर्देश

नरेन्द्र मोदी - फोटो : self
सूत्रों ने बताया कि पीएम ने मध्य प्रदेश के देवास और पश्चिम बंगाल के सालबोनी नोट प्रिंटिंग प्रेस से नोटों की छपाई तेज करने के बारे में भी बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि इसी सिलसिले में सेना  के करीब 400 अधिकारियों और जवानों को इन दोनों प्रेस में लगाया गया है।

ताकि प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाकर नोटों की छपाई बढ़ाई जा सके। सूत्रों के मुताबिक सेना के यह जवान पूर्वी और सेंट्रल कमान से भेजे गए हैं। वायुसेना के करीब 100 अधिकारियों को स्टैंड बाई  रखा गया है। गौरतलब है कि देवास में 500 के नए नोट छप रहे हैं। जबकि सलबोनी में 2000 और 100 के नोट छप रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें