फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashwani Kumar: अश्विनी कुमार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के गृह सचिव नियुक्त

Fri, 07 Oct 2022 08:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
home ministry - फोटो : ANI
विज्ञापन

1992 बैच के आईएएस अधिकारी अश्विनी कुमार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार का प्रधान सचिव (गृह) नियुक्त किया गया है। वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के विशेष अधिकारी के अपने वर्तमान पद पर भी बने रहेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले अश्वनी कुमार 2017 से करीब साढ़े चार साल पुडुचेरी सरकार के चीफ सेक्रेटरी रहे। उन्हें हाल ही में दिल्ली बुला लिया गया था। वह आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक हैं और अक्तूबर 1992 से एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम केंद्र शासित राज्य) कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा प्रदान कर रहे हैं। वह करीब 29 साल आठ महीने से देश के अलग-अलग केंद्र शासित राज्यों में भारतीय प्रशासक की भूमिका निभा रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्रार को मूल कैडर प्रसार भारती में वापस भेजा
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश एन वी रमणा का एक फैसला पलट दिया है। कोर्ट ने रजिस्ट्रार प्रसन्ना कुमार सूर्यदेवरा की अदालत के स्थायी कर्मचारी के तौर पर नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सूर्यदेवरा को 30 सितंबर तक ऑल इंडिया रेडियो के न्यूज डिवीजन में वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व सीजेआई रमणा के कार्यकाल में हुई थी नियुक्ति
प्रसार भारती के संयुक्त निदेशक सूर्यदेवरा को 2021 में पूर्व सीजेआई रमणा के कार्यकाल के दौरान मीडिया सलाहकार की भूमिका में विशेष कर्तव्य अधिकारी के तौर पर नियुक्ति दी गई थी। ये पद अदालत में अतिरिक्त रजिस्ट्रार के रैंक का है। बाद में उन्हें अदालत के अतिरिक्त रजिस्ट्रार स्थायी संवर्ग में शामिल कर लिया गया। मतलब वो अदालत के स्थाई कमर्चारियों में शामिल कर लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें