फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Op Sindoor: 'नौ-10 मई की रात को IAF ने पूरी ताकत से काम किया', वायुसेना प्रमुख ने बताई ऑपरेशन सिंदूर की कहानी

Tue, 26 Aug 2025 10:33 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू

सार

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि नौ और 10 मई की रात को वायुसेना ने पूरी ताकत से काम किया। भारतीय वायुसेना पूरी तैयारी में थी और पाकिस्तान पर हमले जारी रख सकती थी, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। क्योंकि हम अपना लक्ष्य पहले ही हासिल कर चुके थे। 
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी बयां की। महू के आर्मी वार कॉलेज में वायुसेना प्रमुख ने कहा कि नौ और 10 मई की रात को वायुसेना ने पूरी ताकत से काम किया। इसके बाद पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर हो गया। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना पूरी तैयारी में थी और पाकिस्तान पर हमले जारी रख सकती थी, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। क्योंकि हम अपना लक्ष्य पहले ही हासिल कर चुके थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर दुनिया भर में लंबे समय तक चले अनेक युद्धों की पृष्ठभूमि में संघर्ष समाप्ति का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि 9 और 10 मई की मध्य रात्रि को पाकिस्तान पर हमला करने के लिए हम पूरी तैयारी में थे। हम हमले जारी रख सकते थे, लेकिन वह हमारा उद्देश्य नहीं था। हमारा उद्देश्य पहले ही पूरा हो चुका था।

भारतीय सेना को पाकिस्तान पर हमले जारी रखने चाहिए वाले बयान पर वायुसेना प्रमुख ने कहा कि ऐसा कहना बहुत आसान है। लेकिन आप उस युद्ध को क्यों लंबा खींचना चाहते हैं जिसे उद्देश्य पूरा होने के बाद रोका जा सकता है। मुझे लगता है कि यही जरूरी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में यह मिथक टूट गया कि वायु शक्ति के प्रयोग से किसी भी संघर्ष की स्थिति बढ़ जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम इस तथ्य से मुंह नहीं मोड़ सकते कि आज वायु शक्ति का प्रयोग आक्रामक रूप से किया जाना चाहिए। इसका प्रयोग निर्णय बिंदु तक पहुंचने के लिए किया जाना चाहिए।  चाहे युद्ध आज का हो या कल का, वायु शक्ति की प्रासंगिकता बढ़ती रहेगी। हमें अपने वायु और अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार के लिए तकनीकी का लाभ उठाने के बारे में सोचना चाहिए। एयर चीफ मार्शल सिंह ने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के सफल संचालन में तकनीक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को बनाया गया निशाना
इस साल 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने हमला किया था। 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले उनके धर्म की पहचान की गई थी। इसके जवाब में भारतीय ने सेना ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और पाकिस्तान व पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें