फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ शुरू

Wed, 11 Apr 2018 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
विज्ञापन
Honey Trap: Indian Air Force's group captain
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना का अब तक का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘गगन शक्ति’ भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक थार रेगिस्तान में पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। युद्धाभ्यास में वायुसेना के फाइटर लक्ष्यों को भेद रहे हैं और पूरा क्षेत्र धमाकों और रेत के गुब्बार से सराबोर है। माना जा रहा है कि 14 दिनों के युद्धाभ्यास के दौरान रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन भी यहां आ सकती हैं। थल सेना भी वायु सेना का साथ कंधे से कंधा मिलाकर दे रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस युद्धाभ्यास में मेक इन इंडिया के तहत निर्माण किए गए एल.सी.एच व ए.एल.एच लड़ाकू हेलीकॉप्टरों का भी परीक्षण किया जाएगा। हल्के लड़ाकू विमान तेजस भी पहली बार हिस्सा लेगा। साथ ही सुखोई-30, मिग-21, मिग-29, जगुआर, मिराज जैसे 1100 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें वायु सेना के 15000 अफसरों से लेकर सैनिक तक शामिल होंगे और इनका साथ थल सेना के 300 अफसर व जवान देंगे। सूत्रों ने बताया कि युद्धाभ्यास में रात में भी सटीक हमले पर अधिक ध्यान रखा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें