फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF हेलिकॉप्टर क्रैश: नवजात को लेकर पति को अंतिम सलामी देने वाली इस अधिकारी की हो रही तारीफ

Sat, 24 Feb 2018 02:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी जिंदगी में यदि किसी खास की मौत हो जाए तो हम अंदर तक टूट जाते हैं। मगर भारतीय वायुसेना के शहीद अधिकारी की पत्नी ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। शहीद की पत्नी ने सेना की वर्दी पहनकर अपनी पांच दिन की बेटी के साथ पति को आखिरी सलामी दी। ऐसा करके उन्होंने ना केवल एक मिसाल पेश की है बल्कि अपने अदम्य साहस का भी परिचय दिया है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर मेजर कुमुद डोगरा की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह फुल यूनिफॉर्म पहने हुए नजर आ रही हैं और उनकी गोद में पांच दिन की बेटी दिखाई दे रही है। डोगरा के पति विंग कमांडर डी वत्स की मौत 15 फरवरी को असम के माजुली द्वीप में माइक्रोलाईट चॉपर के क्रैश होने की वजह से हो गई थी। उनकी इस तस्वीर को कई ट्विटर यूजर्स ने शेयर किया है।

श्वेता नाम की यूजर ने लिखा- मेजर कुमुद डोगरा की बांहों में पांच दिन की बच्ची है और उनके कदम अपने पति विंग कमांडर डी वत्स के पार्थिव शरीर की ओर मार्च कर रहे है। यह साहस का एक दुर्लभ प्रतीक है। आपको सलाम मेजर डोगरा। जय हिंद। बता दें कि भारतीय वायुसेना का  चॉपर  जिसमें दो पायलट मौजूद थे वह 15 फरवरी को असम के माजुली द्वीप में क्रैश हो गया था।
विज्ञापन


यह माइक्रोलाइट चॉपर अपनी नियमित उड़ान पर था। टेकऑफ के बाद विमान जोरहाट के करीब क्रैश हो गया। इस मामले में सेना ने कोर्ट ऑफ इन्कवायरी के आदेश जारी कर दिए हैं। पायलट्स ने आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन उत्तरी क्षेत्र के बालू स्थान पर इसमें आग लग गई। यह स्थान ब्रह्मपुत्र नदी के दरबार चापोरी में है। ऐसा माना जा रहा है कि विमान तकनीकी कारणों से क्रैश हुआ था।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें