फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने कहा- पाक को मोहरा बनाकर अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है चीन

Tue, 29 Dec 2020 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने मंगलवार को चीन को लेकर दुनिया को आगाह किया। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान को मोहरा बनाकर अपना वर्चस्व बढ़ाना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के अफगानिस्तान से बाहर निकलने के बाद से चीन और पाकिस्तान दोनों के लिए रास्ते खुल गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक मोर्चे पर पैदा हुई अनिश्चितताओं और अस्थिरता ने चीन को अपनी बढ़ती शक्ति का प्रदर्शन करने का मौका दिया है और अप्रत्यक्ष रूप से यह वैश्विक सुरक्षा के लिए प्रमुख शक्तियों के अपर्याप्त योगदान को भी सामने लाया है।

वायुसेना प्रमुख ने आगे कहा कि छोटे देशों और अलगाववादियों को चीन से ड्रोन जैसी विध्वंसकारी व कम लागत वाली तकनीकें आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिनसे वह ज्यादा प्रतिकूल प्रभाव पैदा करने में सफल हो रहे हैं। 
विज्ञापन

भदौरिया ने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर भारत और चीन के बीच संघर्ष किसी भी दृष्टिकोण से अच्छा नहीं है। यदि चीन की आकांक्षाएं वैश्विक हैं तो यह उनकी योजना के अनुरूप नहीं हैं। उत्तर में उनकी कार्रवाई से साफ पता चलता है कि उनका उद्देश्य क्या है। उन्होंने कहा कि हमें वास्तविक रूप से पता है कि चीन ने अपने इस कदम से क्या हासिल किया।

उन्होंने कहा कि चीन ने एलएसी के पास भारी संख्या में सेना को तैनात किया है और उनके पास रडार और मिसाइल बड़ी संख्या हैं, लेकिन हमारी सेना भी हर स्तर पर तैनात है।

बता दें कि चीन एशिया महाद्वीप के छोटे देशों जैसे नेपाल, पाकिस्तान और म्यांमार को आर्थिक रूप से मदद कर भारत समेत कई देशों को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है। इस प्रयास के माध्यम से चीन अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश में भी लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें