फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force: नागपुर में मेंटेनेंस कमांड कॉन्क्लेव आयोजित, वायुसेना प्रमुख को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया

Sat, 31 Aug 2024 12:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नागपुर में वायुसेना के दो दिवसीय मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया है। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और संबंधित परिचालन चुनौतियों पर बातचीत की। 
विज्ञापन
IAF चीफ ने नागपुर में मेंटेनेंस कमांड कॉन्क्लेव की अध्यक्षता की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागपुर के वायुसेना नगर में मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव की आज से शुरुआत हो चुकी है। दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव की अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने की। वायु सेना प्रमुख का स्वागत एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मेंटेनेंस कमांड, एयर मार्शल विजय कुमार गर्ग ने किया। इस मौके पर सीएएस (वायुसेना प्रमुख) को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। 

विज्ञापन


सीएएस ने स्वदेशीकरण और "आत्मनिर्भर भारत" पहल के साथ इसके संरेखण की दिशा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए रखरखाव कमान की सराहना की। कॉन्क्लेव ने स्वदेशीकरण के माध्यम से कमांड की बढ़ी हुई क्षमताओं की व्यापक समीक्षा के लिए एक मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एयर चीफ मार्शल चौधरी ने उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य और संबंधित परिचालन चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कमांडरों से दूरदर्शी मानसिकता अपनाने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने और उपलब्ध संसाधनों की प्रभावशीलता को अधिकतम करने का आग्रह किया। उन्होंने बहुमुखी और उच्च कुशल कार्यबल विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित किया गया। सीएएस ने सभी कर्मियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


एयर चीफ मार्शल चौधरी ने अधिकारियों, वायुसैनिकों, नागरिकों और रक्षा सुरक्षा कोर कर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रभावित करने और क्षमता बढ़ाने की दिशा में प्रभावी ढंग से योगदान देने के लिए जोर दिया। दो दिवसीय मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स कॉन्क्लेव 31 अगस्त तक चलेगा। 

भारतीय सेना ने शुरू किया प्रोजेक्ट नमन
भारतीय सेना ने प्रोजेक्ट नमन के पहले चरण की शुरुआत की है। प्रोजेक्ट नमन को डिफेंस पेंशनर्स, वेटरन और उनके परिवारों की मदद के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोजेक्ट नमन, स्पर्श (सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन रक्षा), डिजिटल पेंशन प्रणाली के कार्यान्वयन पर केंद्रित है, जो डिफेंस पेंशनर्स के लिए पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को सुगम बनाती है। प्रोजेक्ट नमन की शुरुआत के मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) की अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें