फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख भदौरिया फ्रंटलाइन एयर बेस के दौरे पर, मिग -21 में भरी उड़ान

Thu, 13 Aug 2020 07:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया पश्चिमी वायु कमान में फ्रंटलाइन एयर बेस के दौरे पर हैं। वायुसेना प्रमुख यहां बेस की परिचालन तैयारियों की समीक्षा करेंगे और यहां तैनात स्क्वाड्रनों के कॉम्बैट क्रू और एयरक्रू से मुलाकात करेंगे। इससे पहले, आज उन्होंने रेजीडेंट फाइटर स्क्वाड्रन के साथ मिग -21 बाइसन को उड़ाया। 

विज्ञापन




वायुसेना ने खुद इसकी जानकारी दी। वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने गुरुवार को पश्चिमी एयर कमांड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बेस पर तैयारियों का जायजा लिया और सभी जवानों से बात की।' 

इससे पहले जब भारत और चीन के बीच चल रहा तनाव चरम पर था, तब भी वायुसेना प्रमुख ने लेह-लद्दाख का दौरा किया था। बता दें कि फिलहाल भी चीन के साथ भले ही बातचीत का दौर चल रहा हो। लेकिन, सेना के तीनों अंग और सभी टुकड़ियां अलर्ट मोड पर हैं। वायुसेना ने लद्दाख में अपनी ओर से निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें