फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिशंकर अय्यर बोले- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी हो चुनाव

Fri, 17 Mar 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- created by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपीए सरकार में मंत्री रहे और दिग्गज कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने इच्छा जताई है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होना चाहिए। 
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अय्यर ने कहा, ''हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए, चाहें कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ही क्यों न हो। अगर कोई राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ता है, और जीतता है, तो मुझे बड़ा आश्चर्य होगा।''

वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं, और उनके बाद इस पद के लिए लगाए जा रहे कयासों में राहुल गांधी का नाम सबसे ज्यादा बताया जाता है। पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता भी राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का समर्थन भी करते रहे हैं। लेकिन पिछले ही दिनों यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यह कहकर माहौल गर्मा दिया था कि राहुल गांधी अभी परिपक्वता की कसौटी पर नहीं हैं। शीला के बात से से कई और कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी इत्तेफाक रखते हैं।
विज्ञापन
Election should be on every level, even for Cong pres.I would be surprised if someone would like to stand against Rahul Gandhi&win: MS Aiyar pic.twitter.com/42JNfhe6yf — ANI (@ANI_news) March 17, 2017 बहरहाल, एकबार फिर पार्टी में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने की काबिलियत पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन

राहुल गांधी से नाराज विधायक ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी - फोटो : file photo
इससे पहले गोवा में स्थानीय कांग्रेस में नाराजगी देखी गई। गुरुवार को विधानसभा में मनोहर पर्रिकर ने बहुमत साबित किया और शुक्रवार को एक और कांग्रेस विधायक विश्वजीत राणे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अंग्रेजी चैनल टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक सैवियो रोड्रिग्ज ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया। रोड्रिग्ज ने इस्तीफा देते हुए राहुल गांधी को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि वे राहुल को कांग्रेस के नेता के तौर पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। 

इस्तीफा देने के बाद राणे ने कहा था कि पार्टी की खराब मैनेजमेंट के खिलाफ मेरा यह पहला कदम है। मैं अब पार्टी में नहीं रहना चाहता। मैं फिर से चुनाव लड़ूंगा। हालांकि राणे ने अभी स्पष्ट नहीं किया वे चुनाव किसी पार्टी से लड़ेंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें