यूपीए सरकार में मंत्री रहे और दिग्गज कांग्रेसी नेता मणिशंकर अय्यर ने राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने इच्छा जताई है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए भी चुनाव होना चाहिए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक अय्यर ने कहा, ''हर स्तर पर चुनाव होना चाहिए, चाहें कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव ही क्यों न हो। अगर कोई राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ता है, और जीतता है, तो मुझे बड़ा आश्चर्य होगा।''
वर्तमान में सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं, और उनके बाद इस पद के लिए लगाए जा रहे कयासों में राहुल गांधी का नाम सबसे ज्यादा बताया जाता है। पार्टी के कई बड़े दिग्गज नेता भी राहुल गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बनाने का समर्थन भी करते रहे हैं। लेकिन पिछले ही दिनों यूपी चुनाव से पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने यह कहकर माहौल गर्मा दिया था कि राहुल गांधी अभी परिपक्वता की कसौटी पर नहीं हैं। शीला के बात से से कई और कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी इत्तेफाक रखते हैं।
Election should be on every level, even for Cong pres.I would be surprised if someone would like to stand against Rahul Gandhi&win: MS Aiyar pic.twitter.com/42JNfhe6yf
— ANI (@ANI_news) March 17, 2017
बहरहाल, एकबार फिर पार्टी में राहुल गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने की काबिलियत पर प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।