फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकायदा चीफ को 'ओसामा जी' कहने पर कांग्रेस नेता दिग्विजय ने पहली बार दी सफाई

Mon, 25 Sep 2017 05:34 PM IST
Amarujala.com-Presented By:- विकास कुमार
विज्ञापन
digvijaya singh
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आतंकी संगठन अलकायदा के चीफ ओसामा बिन लादेन को ट्विटर पर 'ओसामा जी' कहने पर सोमवार को पहली बार सफाई दी।
विज्ञापन

‌इस मुद्दे पर सफाई देते हुए ‌दिग्विजय ने कहा कि ओसामा को मैंने 'ओसामा जी' व्यंग्य के तौर पर कहा था।

दिग्विजय ने ये बातें वाराणसी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे इस व्यंग्य को बीजेपी ने ऐसे पेश किया जैसे मैं ओसामा का समर्थक हूं।

आपको बता दें कि लादेन 2001 में अमेरिका में हुए सबसे बड़े आतंकी हमले 9/11 का मास्टरमाइंड था। लादेन को अमेरिका ने मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में मार गिराया था।
विज्ञापन


लादेन की मौत पर दिग्विजय ने ट्वीट कर लिखा था, मैं अमेरिका को खूंखार आतंकी लादेन के खात्मे की बधाई देता हूं।
  I first congratulated US for eliminating Osama Bin Laden the dreaded terrorist. — digvijaya singh (@digvijaya_28) September 25, 2017
इस ट्वीट के बाद दिग्विजय ने कहा था कि कैसे 'ओसामा जी' इतने सालों से पाकिस्तान की मिलिट्री एकेडमी के पास रह रहा थे और पाकिस्तानी आर्मी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

  I said in sarcasm to the fact that Osama "ji" was staying close to Pakistan Military Academy without the knowledge of Pakistan Army! — digvijaya singh (@digvijaya_28) September 25, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें