फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, मैं पीएम मोदी के बेटे की उम्र का, ऐसा क्या करूं कि वह खुश हो जाएं

Wed, 07 Dec 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : aajtak
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रिश्तों पर सफाई देते हुए खुद को उनके बेटे की उम्र का बताया है। उन्होंने यह बात एजेंडा आज तक में बुधवार को दिए इंटरव्यू में कही। उन्होंने कहा, "मैं पीएम मोदी से मिलने गया, मैंने उनसे कहा मोदी जी आप मुझसे बहुत नाराज रहते हो.... मैं तो आपके बेटे की उम्र का हूं। अगर हम कुछ गलती करते हैं तो हमें रास्ता दिखाइए, लेकिन काम में अड़ंगा मत लगाइए।" केजरीवाल ने यह भी कहा कि ऐसा क्या करूं कि पीएम मोदी खुश हो जाएं। 
विज्ञापन



इंटरव्यू में केजरीवाल ने ये अहम बातें भी कहीं

-दस साल में हर महीने बिजली के दाम बढ़ते थे हमने पिछले दो साल में बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए। 

-हमने दिल्ली में 106 मोहल्ला क्लीनिक बनाए हैं जिसकी तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है।

-648 लोग जिनके खाते स्विस बैंक में हैं उसकी लिस्ट सरकार के पास है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती?
विज्ञापन

नोटबंदी पर वापसी के अलावा कोई रास्ता नहीं: केजरीवाल

फाइल फोटो - फोटो : self
​-पंजाब में मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके बारे में उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता मुख्यमंत्री का नाम नहीं जानना चाहती, वह जानना चाहती है कि नशे से मुक्ति कैसे मिलेगी, भ्रष्टाचार कैसे दूर होगा? 

-नोटबंदी पर वापसी के अलावा कोई रास्ता नहीं है। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। क्या सरकार यह वादा कर सकती है कि 1 जनवरी के बाद लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। वित्त मंत्री कह रहे हैं कि पैसों की सप्लाई सामान्य होने में तीन क्वार्टर लग जाएंगे। ऐसे में देश के सारे उद्योग धंधे बंद हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें