फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक चुनाव के बीच एक्शन में आयकर विभाग, अंकिता बिल्डर्स पर की बड़ी छापेमारी

Tue, 25 Apr 2023 11:09 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

आयकर विभाग की टीम देश के कई जगहों पर कथित फर्जी चंदे और कर चोरी को लेकर छापेमारी कर रही है। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और बिल्डर्स के खिलाफ यह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
इनकम टैक्स कर रही छापामारा कार्रवाई। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

कर्नाटक चुनाव को लेकर जहां आयकर विभाग (आईटी विभाग) बड़ी संख्या में छापेमारी कर रही है। सोमवार देर रात आयकर विभाग ने कई जगहों पर छापेमारी की है। इसमें अंकिता बिल्डर्स और उसके मालिक के आवास पर छापा मारने की खबर आ रही है। वहीं कहा जा रहा है कि अरविंद कलबुर्गी को भी आईटी विभाग के छापे का सामना करना पड़ा है। वहीं, तमिलनाडु में भी 50 से अधिक जगहों पर छापामार कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 

आयकर विभाग की टीम देश के कई जगहों पर कथित फर्जी चंदे और कर चोरी को लेकर छापेमारी कर रही है। गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और बिल्डर्स के खिलाफ यह छापेमारी की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आईटी अधिकारियों ने निजी रियल एस्टेट डेवलपर अंकिता बिल्डर्स के कार्यालय और इसके मालिक नारायण आचार्य के हुबली स्थित आवास पर छापेमारी की है। वहीं, शहर में बिल्डर अरविंद कलबुर्गी के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।


तमिलनाडु में दूसरे दिन भी छापेमारी जारी
आयकर विभाग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के करीबी सहयोगी द्रमुक विधायक एम.के. मोहन के आवास पर छापेमारी जारी है। साथ ही एक रियल एस्टेट कंपनी के परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है जिसका संबंध मुख्यमंत्री से बताया जा रहा है। बता दें. निजी रियल एस्टेट डेवलपर जी स्क्वायर के संबंध में कल, I-T अधिकारियों ने तमिलनाडु में 50 से अधिक स्थानों पर छापा मारा है। गौरतलब है कि विधायक मोहन के बेटे रियल एस्टेट कंपनी जी स्क्वायर में शेयर होल्डर हैं।
विज्ञापन


 
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने पिछले दिनों एक प्रेस वार्ता में डीएमके फाइल्स जारी किया था जिसमें द्रमुक के मौजूदा और 2011 के शासनकाल के कथित भ्रष्टाचार के विवरण थे। राज्य में 2011 में द्रमुक की सरकार के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि थे। छापेमारी की कार्रवाई को केंद्र सरकार की राजनीति चाल के रूप में देखा जा रहा है। द्रमुक कार्यकर्ता मोहन के घर के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें