तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें ऐतिहासिक जनादेश दिया
- फोटो : PTI
तमिलनाडु में एआईएडीएमके को विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत दिलाने वाली जयललिता 'अम्मा' ने कहा कि तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें ऐतिहासिक जनादेश दिया है। इसलिए दिल से मैं उन्हें शुक्रिया अदा करती हूं। हमारी पार्टी और मैं लोगों की ऋणी हूं कि उन्होंने हमें ऐसा जनादेश दिया।
जयललिता ने अपनी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर वादा करते हुए कहा कि मैं अपनी अंतिम सांस तक पार्टी की सेवा करती रहूंगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1984 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी पार्टी को दोबारा राज्य में जीत मिली है।
उन्होंने कहा कि अपने जीवन में सिर्फ लोगों की मदद करना चाहती हूं। इसके अलावा मुझे कोई जरूरत नहीं है। जयललिता ने अपनी पार्टी के नेताओं और अन्य सहयोगी पार्टियों का भी शुक्रिया अदा किया।
जयललिता ने अपने चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पार्टी घोषणा पत्र में किए गए सारे वादों को पूरा करेगी।