फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे 12वीं की परीक्षा में केमिस्ट्री में सिर्फ 24 अंक मिले थे, वायरल हुई IAS अधिकारी की मार्कशीट

Tue, 14 Jul 2020 06:56 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आईएएस नितिन सांगवान (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देशभर में सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं और बुधवार को दसवीं के परिणाम भी आ जाएंगे। हर बार की तरह इस बार भी अंकों को लेकर काफी शोर शराबा है। जबकि लगातार यह कहा जाता है कि जिंदगी में अंक ही सब कुछ नहीं हैं और किसी की सफलता उसके अंकों से नहीं आंकी जानी चाहिए। लेकिन फिर भी इसे लेकर कथनी और करनी में बड़ा फर्क नजर आता है।

विज्ञापन


यही कारण है कि दूसरे बच्चों से तुलना और सामाजिक तानेबाने के चक्कर में छात्र परीक्षा परिणाम और अंकों को लेकर काफी दबाव में नजर आते हैं। इन सबके बीच एक आईएस अधिकारी की पोस्ट अचानक से वायरल होने लगी है।  

दरअसल, नितिन सांगवान नाम के एक आईएस अधिकारी ने साल 2002 की अपनी 12वीं की मार्कशीट ट्वीटर पर शेयर की है और लिखा, 'मेरी 12वीं की परीक्षा में मुझे रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) में 24 अंक मिले थे, पासिंग नंबर से सिर्फ एक अधिक। लेकिन उसने यह तय नहीं किया कि मैं अपने जीवन से क्या चाहता था। अंकों के बोझ में बच्चों को मत दबाओ, जिंदगी बोर्ड के परिणामों की तुलना में बहुत बड़ी है। परिणामों को आत्मनिरीक्षण के तौर पर देखें आलोचना के लिए नहीं।'
विज्ञापन

 

देखते ही देखते सांगवान का यह ट्वीट वायरल हो गया, जिसे 35 हजार से अधिक लाइक और नौ हजार से ज्यादा रिट्वीट मिले हैं। लोग इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे महत्वपूर्ण बता रहे हैं।

बता दें कि नितिन सांगवान ने आईआईटी मद्रास से एमबीए किया और फिर इंफोसिस में नौकरी के दौरान सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। इसके बाद उन्होंने 2015 में 28वीं रैंक हासिल की और इस वक्त अहमदाबाद नगर निगम में उप नगर आयुक्त के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें