कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने राहुल गांधी के जैकेट विवाद में भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सूट-बूट वाली सरकार अब ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, 'ऐसे आरोपों पर समझ नहीं आता कि हंसा जाए या फिर रोया जाए। बीजेपी के लोग राहुल गांधी को देखकर बहुत अधिक हताश हो चुके हैं। ये लोग क्या काम करते हैं? क्या बैठकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर चीजों के दाम चेक करते रहते हैं। ऐसी ही जैकेट 700 रुपए में मिल सकती है। अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहें तो मैं उन्हें तोहफे में एक भेज सकती हूं। यह आलोचना ऐसी सरकार के लोगों की तरफ से आ रही है जो अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पूरे सूट पर अपना नाम लिखवाकर पहनते हैं।'
गौरतलब है कि
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने दो दिवसीय दौरे पर मेघालय गए हैं। पूर्वोत्तर प्रवास के दौरान राहुल गांधी की जैकेट उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई जब वे एक म्यूजिक शो में पहुंचे थे। बीजेपी की मेघालय इकाई ने अपने ट्विटर अकाउंट से उनकी जैकेट की कीमत 70,000 रुपये बताई थी।
'ऐसी जैकट 700 रुपये में भी मिलती है'
कांग्रेस नेता
रेणुका चौधरी ने बीजेपी के आरोप को हंसी में टालते हुए कहा है कि ऐसी जैकेट 700 रुपये में भी मिल सकती है। मीडिया से बात करते हुए रेणुका ने कहा कि मैं ये नहीं समझ पा रही कि मुझे बीजेपी के इस उतावलेपन पर हंसना चाहिए या रोना। आप कहना चाहते हैं कि लोग बैठकर ऑनलाइन कीमत सर्च कर रहे हैं। ऐसी जैकेट मैं 700 रुपये में दिखा सकती हूं। अगर प्रधानमंत्री चाहें तो मैं उन्हें भी भेज दूंगी। ये आरोप सूटबूट की सरकार की तरफ से बोला जा रहा है। सूट जो उनके नाम के फैब्रिक से बनाया गया था जो उन्होंने अमेरिकी प्रधानमंत्री के आने पर पहना था।
आपको बता दें कि
राहुल गांधी कल शाम को सेलिब्रेशन ऑफ पीस नाम के म्यूजिक कॉन्सर्ट में एक जैकेट पहन कर नजर आये थे। बीजेपी ने दावा किया कि इस जैकेट ब्रिटिश लग्जरी फैशन ब्रैंड बरबरी की है जिसकी कीमत 68 हजार रुपये है। बीजेपी ने कहा कि 'तो राहुल गांधी मेघालय के सरकारी खजाने को चूसकर ब्लैक मनी से बनी सूट बूट की सरकार? हमारे दुखों पर गाना गाने की बजाय, आप मेघालय की नकारा सरकार का रिपोर्ट कार्ड दे सकते थे। आपकी उदासीनता हमारा मजाक उड़ाती है।'