फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन नहीं सरकार से मदद मांगी थीः विजय माल्या

Sat, 28 Jan 2017 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
देश से भगौड़ा घोषित किए जा चुके उद्योगपति विजय माल्या ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के बर्बाद होने का ठीकरा सरकार की नीतियों के सिर फोड़ते हुए कहा है कि सरकारी एयरलाइन 'एअर इंडिया' को संकट से उबारने के लिए जनता के पैसों का इस्तेमाल किया गया लेकिन 'सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन' को बचाने के लिए ऐसा नहीं किया गया।
विज्ञापन

I begged for help.Not for loans but policy changes-declared goods status for fuel,flat rate of state sales tax instead of ad Valorem,FDI etc— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) January 28, 2017

अपने बचाव में कई ट्वीट करते हुए माल्या ने कहा कि वह कर्ज नहीं चाहते थे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कर्ज नहीं चाहता था बल्कि चाहता था कि सरकार अपनी नीतियों में बदलाव कर मदद करे।' उन्होंने 'एअर इंडिया को दिए गए पब्लिक फंड' पर सवाल उठाते हुए कहा, 'किंगफिशर एयरलाइंस जब डूबी उस समय तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थीं और डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा हुआ था। अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी।'
विज्ञापन

And KFA being the largest domestic Airline was the worst hit. Government bailed out Air India but did not bail out KFA.So much for "favours"— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) January 27, 2017


माल्या ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार पर कई आरोप लगाए। एक अन्य ट्वीट में माल्या ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, 'सरकार ने एयर इंडिया के लिए बेल आउट पैकेज दिया लेकिन किंगफिशर के लिए नहीं।' किंगफिशर एयरलाइन के कर्मचारियों और स्टॉकहोल्डर्स से माफी मांगते हुए माल्या ने कहा कि 'काश सरकार ने मदद की होती।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें