फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरूर ने की मोदी की तारीफ, सर्जिकल स्ट्राइक पर भी बोले 

Thu, 27 Oct 2016 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की। थरूर ने कहा कि मोदी की ऊर्जा, उनके उत्साह और आवाज को वह पसंद करते हैं। समाचार चैनल सीएनएन-न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में थरूर ने सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान और भारत की विदेश नीति समेत कई मामलों पर बात की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी के बारे में कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी की ऊर्जा की तारीफ करता हूं। वह समय को लेकर बेहद सख्त हैं और यात्राओं में थकते नहीं हैं, उनकी आवाज और ऊर्जा में कमी नहीं आती है। आप उनसे सहमत हों या ना हों उनकी कई चीजें प्रशंसा के काबिल हैं।'

सर्जिकल स्ट्राइक पर शशि थरूर ने कहा कि निजी तौर पर वे मानते हैं कि भारतीय सेना जनता से कभी झूठ नहीं बोलेगी। थरूर ने कहा, 'मेरे लिए डीजीएमओ के शब्द ही काफी हैं, इसलिए मुझे लगता है कि सबूत जारी करना कोई बुद्धिमानी नहीं है लेकिन पाकिस्तान के झूठ को बेनाकाब करने के लिए इसमें भी कोई बुराई नहीं है कि हमने पाकिस्तान में जहां-जहां हमला किया उसे जुड़ीं जानकारी सार्वजनिक कर दी जाए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की विदेश नीति पर यह बोले थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : getty images
थरूर ने पीएम मोदी के बलूचिस्तान का मुद्दा उठाने को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि कश्मीर के साथ ही बलूचिस्तान का मुद्दे उठाने को वह सही नहीं मानते। थरूर ने कहा कि भारत का यह कदम अंतरराष्ट्रीय समुदाय में तू-तू मैं-मैं करने जैसा है। थरूर ने कहा कि किसी के आंतरिक मामले में दखल देने से हमारा ही दावा कमजोर होता है। 

थरूर ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय जगत में अलग-थलग करना संभव नहीं है। उन्होंने  कहा कि चीन और अमेरिका अलग-अलग वजहों से पाकिस्तान के साथ ही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें