हैदराबाद आपदा प्रतिक्रिया एवं संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRAA) के हाथों बड़ी सफलता लगी है। HYDRAA ने मीर आलम झील में फंसे नौ मज़दूरों और इंजीनियरों को बचाने में सफलता हासिल की है। एजेंसी ने नाव का इंजन खराब हो जाने के बाद झील में फंसे लोगों को आधी रात में ऑपरेशन चलाकर बचाया।
रविवार को ये और इंजीनियर मीर आलम टैंक पर बनने वाले एक पुल के लिए मिट्टी की टेस्टिंग करने झील में गए थे। लेकिन शाम को लौटते समय इंजन खराब हो गया और वे फंस गए। वे नाम के हाथ के सहारे किनारे पर लाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
HYDRAA के डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (DRF) कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद, ग्रुप के सदस्यों से बात करके तुरंत एक ऑपरेशन शुरू किया। टीम किसी तरह मजदूरों तक पहुंची। एजेंसी ने बताया पहली बार में चार सदस्यों को और बाद में बाकी पांच को भी सुरक्षित बचा लिया गया।