फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद : स्वतंत्रता दिवस पर सभी धर्मों के लिए खुलेगी ‘स्पेनी मस्जिद’, भाईचारा बढ़ाने की कोशिश

Sun, 12 Aug 2018 05:03 PM IST
भाषा, हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलंगाना के हैदराबाद में आपसी सौहार्द को बढ़ाने के लिए एक सदी से अधिक पुरानी ‘जामा मस्जिद ऐवान ए बेगमपेट’ को स्वतंत्रता दिवस पर सभी धर्मों के लिए खोला जायेगा। इसे स्पेनी मस्जिद के नाम से जाना जाता है। बेगमपेट क्षेत्र में स्थित 112 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद का निर्माण 1906 में किया गया था। इसे विशेष तौर पर मूरिश और तुर्की बनावट के लिए जाना जाता है। 

विज्ञापन


इसकी देखरेख करने वाले पैगाह परिवार के सदस्य एमए फैज खान ने कहा, ‘‘हमने ‘विजिट माई मॉज्क’ कार्यक्रम के तहत सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया है। इस पहल से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलेगा।

यह भारतीय मुस्लिम समूदाय की संस्कृति और मूल्यों के बारे में जानने का एक मौका होगा।’’  पैगाह के अमीर सर विकार उल उमरा ने 1887 में अपने यूरोप के दौरे के बाद स्पेन की मूर स्थापत्य कला से प्रभावित होकर इस मस्जिद का निर्माण कराया था। 
विज्ञापन


खान ने पीटीआई को बताया, ‘‘वर्तमान दुनिया में कई तरह की भ्रांतियां हैं...दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अवरोध खड़े किए जा रहे हैं और इसलिए हम चाहते हैं कि इसे खत्म करने के लिए लोग एक दूसरे के नजदीक आयें...यह भाईचारा बढ़ाने की कोशिश है और इसमें सभी का स्वागत है।‘‘  इन्टैक तेलंगाना की सह समन्वयक पी अनुराधा रेड्डी ने कहा कि यह शहर के स्थापत्य का रत्न है।

स्वतंत्रता दिवस पर सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा विचार है...सभी धर्मों के लोगों को एक दूसरे के बारे में जानने को मिलेगा। यह खुशी की बात है कि दूसरे धर्म के लोग इसके स्थापत्य के बारे में जान सकेंगे।’’ 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें