सुरक्षा को चाक चौबंद करने के लिए हैदराबाद में तीन लाख कैमरे लगाए गए हैं, इसके साथ ही वह दुनिया के शीर्ष 20 शहरों की सूची में 16वें स्थान पर है जहां इतने कैमरे लगे हुए हैं। यह कहना है ब्रिटेन स्थित कम्पेरिटेक के सर्वे का। इसके साथ ही भारत में वह पहले स्थान पर है।
तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक, एम महेंदर रेड्डी के एक ट्वीट के अनुसार, कम्पेरिटेक ने शहरों का एक सर्वेक्षण किया, जिसमें हैदराबाद में 3 लाख सीसीटीवी कैमरों के साथ एक ऐसे शहर पर नजर रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसकी आबादी 1 करोड़ से थोड़ा अधिक है।
इसको देखते हुए हैदराबाद सबसे अधिक सर्वेक्षण वाले शहरों में 16 वें स्थान पर आया है। सबसे पहले सभी हितधारकों को बधाई और साथ ही शहर को सुरक्षित बनाने के लिए यहां रह रहे लोगों का धन्यवाद। डीजीपी ने सर्वेक्षण की फोटो भी साझा की। इसमें चीन में ताईयुआन शहर को 4,65,255 सीसीटीवी कैमरों के साथ पहले स्थान पर रखा गया है।
वहीं हैदराबाद के पुलिस आयुक्त अंजनी कुमार ने कहा, यह हमारे और उस जनता के लिए जिसने नेनू सायतम कार्यक्रम के तहत तीन लाख कैमरे लगाए हैं औऱ यह हमारे लिए बड़ा ही गर्व का क्षण हैं। इसके चलते हम भारत में पहले स्थान और दुनिया में 16वें स्थान पर हैं। अगले चार सालों के दौरान हमने हैदारबाद में दस लाख सीसीटीवी लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होेंने कहा कि हमारा विश्वास है कि नेनू सायतम कार्यक्रम के तहत जनता के सहयोग से अपना लक्ष्य हासिल कर लेेंगे।