हैदराबाद के राजीव गांधी अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया के टॉप 10 में से आठवां स्थान मिला है। यह बात एयरहेल्प के सर्वे में सामने आई है। एयरहेल्प एक संगठन है जो हवाई यात्री के अधिकारों में माहिर है और फ्लाइट के देरी या रद्द होने के मामलों में मुआवजे की मांग करता है। एकत्र आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका के न्यू जर्सी हब को 2019 में सबसे खराब हवाई अड्डे के रूप में स्थान दिया गया था।
एयरहेल्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरिक जिल्मर ने कहा, 'एक क्षेत्र जिसमें कई एयरलाइनों को सुधार करने की आवश्यकता होती है, वह है दावा-प्रसंस्करण संचालन। उड़ान रद्द करने के बजाय जैसे ही यह साफ हो जाता है कि हवाई जहाज उड़ान भरने में सक्षम नहीं होगा तो बहुत से यात्रियों को हवाई अड्डे पर लंबा इंतजार करना पड़ता है।'
जिल्मर ने आगे कहा, 'वह आपको अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आपको अलग एयरलाइन से जाने के लिए आर्थिक रूप से प्रोत्साहित नहीं करते हैं।' उन्हें उम्मीद है कि इस तरह की रैंकिंग से इस बात पर प्रकाश पड़ेगा कि कैसे एयरलाइंस में कमियां हैं और इससे उन्हें अपनी सेवाओं को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।