यातायात के नियमों के मुताबिक, नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या के अलावा कुछ भी नहीं लिखा जा सकता। नंबर प्लेट पर किसी का नाम भी नहीं होना चाहिए। सभी अक्षर अंग्रेजी में होने चाहिए।
अगर दो पंक्ति में नंबर लिखा है तो पहली पंक्ति में राज्य या पंजीकरण करने वाले प्राधिकरण का कोड होना अनिवार्य है। वहीं दूसरी पंक्ति में संख्या होनी चाहिए। नंबर विशेष आकार-प्रकार में नहीं लिखे होने चाहिए।