फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः भारतीय रूममेट ने हैदराबाद के युवक की हत्या की

Wed, 20 Jul 2016 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
संकीर्थ हैदराबाद का रहने वाला था। - फोटो : austintexas.gov
विज्ञापन
हैदराबाद के एक युवक की उसके भारतीय रूममेट ने कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। सोमवार को अमेरिका में टेक्सास के ऑस्टिन में 25 वर्षीय संकीर्थ को उसके कमरे में मृत पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने संकीर्थ के एक रूममेट साई संदीप गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गौड़ से पूछताछ कर रही है। संकीर्थ के दूसरे रूममेट ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


संकीर्थ, दो साल पहले मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका आया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उसने ऑस्टिन में ही नौकरी शुरू कर दी। वही साई संदीप गौड़ एक महीना पहले कंसल्टेंसी के जरिए उसके कमरे में रहने आया था। संकीर्थ और साई एक ही कमरे में रहते थे। 

संकीर्थ के माता-पिता को मंगलवार को अपने बेटे की हत्या की खबर मिली। मृतक के पिता जी. विजय कुमार पेशे से सरकारी कर्मचारी हैं। संबंधियों का कहना है कि संकीर्थ के शव को सप्ताह के आखिर में भारत लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें