फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन की पार्टी देने वाले ज्वैलर की कोरोना से मौत, शामिल हुए लोगों के बीच डर का माहौल

Sun, 05 Jul 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हैदराबाद के एक बड़े ज्वैलर की शनिवार को कोरोना वायरस से मौत हो गई। बताया गया है कि मरने से कुछ दिन पहले ज्वैलर ने एक शानदार जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें 100 के करीब लोग शामिल हुए थे। ज्वैलर की वायरस से हुई मौत के बाद से ही पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच डर का माहौल है। ये लोग शहर की निजी लैब्स में कोरोना की जांच करवा रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, एक अन्य शीर्ष ज्वैलरी चेन के मालिक की भी शनिवार को कोविड-19 से मौत हो गई। यह व्यक्ति भी इस पार्टी में शामिल हुआ था। अधिकारियों को शक है कि वह पार्टी में संक्रमित हो गया था। 


बताया गया है कि हाल ही में, ज्वैलर्स एसोसिएशन के 100 सदस्य एक पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी के दो दिन बाद इसका आयोजन करने वाले ज्वैलर में कोविड-19 के लक्षण सामने आए, जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल, स्वास्थ्य अधिकारी ज्वैलर के संपर्क में आए लोगों की पहचान मे जुट गए हैं। 
विज्ञापन


हैदराबाद में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले, एक पुलिस कांस्टेबल ने बेटा पैदा होने की खुशी पर मिठाई बांटी, उसकी भी रिपोर्ट शनिवार को पॉजिटिव पाई गई। बताया गया है कि कांस्टेबल के संपर्क में 12 लोग आए थे। 

यह भी पढ़ें: संक्रमित महिला की लापरवाही से संपर्क में आए 17 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी में हुई थी शामिल

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सार्वजनिक स्वास्थ्य के निदेशक जी श्रीनिवास राव ने कहा, ये लोग कोरोना के 'सूपर स्प्रेडर' हैं, जिनकी वजह से शहर में मामले बढ़ रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए इतना प्रचार करने के बाद भी, कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, जन्मदिन पार्टी, पारिवारिक जमवाड़ा हो या फिर विदेश से लौटे व्यक्ति के लिए लोगों का पार्टी देना, ये कुछ कारण हैं, जिनकी वजह से कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ रहा है। एसिम्पटोमैटिक व्यक्ति इन पार्टियों में शामिल हो जाते हैं और बाकी लोगों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 

स्वास्थ्य मंत्री एटाला राजेंद्र ने कहा कि वह इस तरह की घटनाओं से खासा निराश हैं। उन्होंने कहा, हैदराबाद में कोरोना वायरस के मामलों में नाटकीय रूप में वृद्धि हो रही है, क्योंकि लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंत्री ने कहा, लोग जन्मदिन पार्टियां, सालगिरह कार्यक्रम जैसे आयोजन कर रहे हैं। इसमें शामिल एक संक्रमित व्यक्ति सबको संक्रमण की चपेट में ले सकता है और ऐसा ही हैदराबाद में हो रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें