तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस स्टेशन में एक अंतरधार्मिक शादी हुई, जिसमें दूल्हा इमरान और दुल्हन भव्या श्री ने माता-पिता की आपत्ति के बावजूद अपने प्यार को पंख दिया। शादी हिंदू और क्रिस्चियन दोनों परंपराओं में हुई। 26 साल का इमरान और 24 साल की भव्या श्री नाम एक जोड़े ने अपनी शादी की दूसरी बार पुलिस स्टेशन में रजिस्टर कराई। यह शादी उनके चार साल के प्रेम संबंध के बाद हुई है।
बता दें कि कपल ने चार महीने पहले ही क्रिस्चियन परंपरा के अनुसार शादी की थी। लेकिन भव्या की मां शुरुआत में इस शादी के खिलाफ थीं। उन्होंने इमरान से कहा था कि शादी हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हो। इमरान ने मां की बात मानते हुए शादी के लिए तैयार हो गए।