फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद मुठभेड़ : मारे गए आरोपियों के परिजन क्षुब्ध, एक की पत्नी बोली- मुझे भी मार दो

Sat, 07 Dec 2019 02:37 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • स्थानीय लोगों ने कहा, सभी आरोपी अशिक्षित और गरीब परिवारों के, पर बिगड़ैल थे
  • एक आरोपी के पिता ने कहा था- बेटे ने गुनाह किया है तो उसे कड़ी सजा मिली चाहिए
  • दूसरे आरोपी के पिता बोले- हो सकता है बेटे ने अपराध किया हो, पर ऐसा अंत नहीं होना था
विज्ञापन
हैदराबाद कांड के आरोपी ढेर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए आरोपियों की खबर मिलने से उनके परिवार वाले क्षुब्ध और सदमे में हैं। मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ की मां ने इतना ही कहा, मेरा बेटा चला गया। इससे पहले आरिफ के पिता ने कहा था कि यदि उनके बेटे ने गुनाह किया है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


मारे गए अन्य आरोपी चेन्नाकेशवुलू की पत्नी रेणुका ने कहा, पुलिस को उसे (रेणुका) को भी मार देना चाहिए, क्योंकि उसके पति के जाने के बाद उसके पास करने को कुछ नहीं बचा है। रेणुका ने पत्रकारों से कहा, उसे बताया गया था कि उसके पति के साथ कुछ नहीं होगा और जल्द लौट आएगा। मैं क्या करूं मुझे नहीं मालूम। हाल ही में दोनों की शादी हुई थी।

वहीं, शिवा के पिता जोल्लू रामप्पा ने बताया, हो सकता है मेरे बेटे ने अपराध किया हो, लेकिन उसका ऐसा अंत नहीं होना चाहिए था। कई लोगों ने ऐसे गुनाह किए हैं, लेकिन किसी को इस तरह नहीं मारा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के थे, लेकिन अच्छा कमाते थे और विलासितापूर्ण जीवन जीते थे।
विज्ञापन


तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गांव जाकलेर का 26 वर्षीय आरिफ ट्रक चालक बनने से पहले स्थानीय पेट्रोल पंप पर काम करता था। वहीं 20 वर्षीय जोल्लू शिवा और जोल्लू नवीन उसी जिले के गुडीगंडला गांव के रहने वाले थे और क्लीनर का काम करते थे। जबकि 20 साल का चिंटाकुंटा चेन्नाकेशवुलू भी ट्रक चालक था। लोगों का कहना है कि अशिक्षा के कारण आरोपियों के माता-पिता उन्हें नियंत्रित नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें