फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे आरोपियों के परिजन, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

Thu, 19 Dec 2019 04:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की हत्या और दुष्कर्म मामले में चारों आरोपियों को इनकाउंटर मार दिया गया था। इस मामले में चारों आरोपियों के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


चारो आरोपियों के परिवारों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, जांच और आपराधिक कार्रवाई की मांग की है।





बता दें कि इससे पहले हैदाराबाद मामले में एक आरोपी की मां ने कहा था है कि मेरे बेटे को उसी तरह जिंदा ही जला दिया जाए जिस तरह उसने युवा महिला चिकित्सक को जलाया था। मानवता को शर्मसार करने वाले इस जघन्य सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्याकांड का एक आरोपी सी. चेन्नाकेशवुलु तेलंगाना के नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव का निवासी था।
विज्ञापन


जब मीडिया के लोग उसके घर पर पहुंचे थे और उसकी मां से पूछा था कि आपके हिसाब से बेटे को क्या सजा मिलनी चाहिए तो उन्होंने कहा था कि जैसा उन लोगों ने किया है वैसा ही उसके साथ होना चाहिए। केशवुलु को चाहे जला दो या फिर फांसी ही दे दो। श्यामला नाम की इस महिला ने आगे कहा कि उनकी भी एक बेटी है और इस नाते वह समझ सकती हैं कि पीड़िता डॉक्टर का परिवार किस तकलीफ से गुजर रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ के पिता ने कहा था कि यदि उनके बेटे ने गुनाह किया है, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें