केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा है कि हैदराबाद एक मिनी इंडिया है जहां टीआरएस की 99 सीटें थीं, उनकी 55 सीटें कम हो गई हैं और जहां हमारी चार सीटें थीं वो बढ़कर 50 हो गई हैं। आज का रिजल्ट 2023 में तेलंगाना में भाजपा पार्टी को लाने के लिए जनता का आशीर्वाद है।
नतीजों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। 49 सीटों के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है। वहीं, 56 सीटों के साथ टीआरएस पहले पायदान पर है। भाजपा और टीआरएस के बीच बहुत कम का फासला है। तीसरे पायदान पर AIMIM (43 सीट) है।
हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 149 सीटों पर रुझान आ गए हैं। टीआरएस 70 सीटों पर तो भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही है। पिछले चुनाव की तुलना में टीआरएस को नुकसान हुआ है। 2016 में पार्टी ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा को चार सीटों पर संतोष करना पड़ा था।
हैदराबाद नगर निगम देश के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक है। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। इस क्षेत्र में 24 विधानसभा और पांच लोकसभा की सीटें आती हैं।
ताजा रुझानों में भाजपा को फायदा हुआ है। पार्टी ने पिछली बार जहां चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं अब पार्टी ने 30 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। दूसरी ओर पिछले चुनाव में 99 सीटों पर जीत हासिल करने वाली टीआरएस 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एक बार फिर ओवैसी का हैदराबाद में दबदबा बरकरार है। उनकी पार्टी एआईएमआईएम 45 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पिछली बार पार्टी की झोली में 40 से ज्यादा सीटें आई थीं।
ताजा रुझानों के अनुसार टीआरस-70, एआईएमआईएम-45, भाजपा-30 और कांग्रेस-4 सीटों पर बढ़त बनआ हुए है।
ताजा आंकड़ों के अनुसार टीआरएस-57, एआईएआईम-30 और भाजपा-26 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
तेलंगाना उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) द्वारा जारी किए गए परिपत्र को पलट दिया, जिसमें बताया गया था कि स्वास्तिक के निशान के अलावा 'अलग चिह्न' वाले बैलेट को वैध माना जाएगा।
शुरुआती रुझानों में जहां भाजपा एआईएमआईएम और टीआरस को पछाड़कर सबसे आगे चल रही थी। वहीं अब टीआरस 53, एआईएमआईएम 9 और भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।
हैदराबाद चुनाव पर अभिनेत्री कंगना रणौत ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'प्रिय कांग्रेस जहां एक तरफ आपके शासन वाले राज्यों में अव्यवस्था है और वे पूरे दिन कंगना का नाम जपते रहते हैं। वहीं ध्यान दें कि भाजपा अपने सबसे कठिन आलोचकों के दिलों पर राज कर रही है और नए क्षेत्रों में जीत हासिल कर रही है।'
अब रुझान में भाजपा को 85, टीआरएस को 37 और एआईएमआईएम को 17 सीटों पर बढ़त मिली है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने हैदराबाद चुनाव को लेकर ट्वीट कर कहा, 'हैदराबाद मे जीत हमारी है, अगले साल मुंबई की बारी है। (मुंबई महापालिका BMC)'
ताजा रुझान में भाजपा 88, टीआरएस 34 और एआईएमआईएम 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
इस बार नगर निगम चुनाव में 150 सीटों पर 1,122 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा ने 149 प्रत्याशियों को टिकट दिया है। वहीं, टीआरएस ने सभी 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने 146 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सिर्फ 51 उम्मीदवार ही चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा, टीडीपी के 106, सीपीआई के 17, सीपीएम के 12, निर्दलीय के 415 और अन्य पार्टियों से 76 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
तेलंगाना के भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा, 'तेलंगाना राज्य में परिवर्तन शुरू हो गया है। आपने लोकसभा चुनाव के नतीजे और फिर दुब्बका उपचुनाव और अब जीएचएमसी देखे रहे हैं। हमें शाम तक इंतजार करना चाहिए, लेकिन यह टीआरएस को स्पष्ट संदेश है कि लोग बदलाव चाहते हैं।'
शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 34 सीटों पर टीआरएस और 17 सीटों पर एआईएमआईएम बढ़त बनाए हुए है। इसके अलावा कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे है।
रुझानों में अब भाजपा को 78, एआईएमआईएम को 16 और टीआरएस को 32 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं।
ताजा रुझानों के अनुसार 70 पर भाजपा और 32 सीटों पर टीआरस आगे है।
रुझानों में भाजपा को 50, टीआरएस को 27 और ओवैसी को 11 सीटों पर बढ़त मिली है।
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के लिए मतगणना जारी है। एलबी स्टेडियम के मतगणना केंद्र का दृश्य।
शुरुआती रुझानों में भाजपा को 30 और टीआरएस को 15 सीटों पर बढ़त। वहीं ओवैसी की एआईएमआईएम के खाते में एक भी सीट नहीं आई है।
शुरुआती रुझान में 22 सीटों पर भाजपा और 12 सीटों पर टीआरएस आगे चल रहे हैं।
नगर निगम के 150 वार्डों के लिए हुए चुनाव में 1,122 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आज इन सभी के भाग्य का फैसला होगा। चुनाव में 74,67,256 मतदाताओं में से 34,50331 मतदाताओं ने वोट डाले।
भाजपा की तरफ से अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने नगर निगम चुनाव में प्रचार किया। इसके बावजूद वोटिंग प्रतिशत में इजाफा नहीं हुआ। इस बार भी 46.55 प्रतिशत मतदान हुआ। 2009 के चुनाव के दौरान यहां 42.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।
तेलंगाना राष्ट्र समिति के नेता के कविता ने कहा, 'हम 100 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि भाजपा के कई बड़े नेता प्रचार करने आए और कई झूठे दावे किए, मुझे खुशी है कि हैदराबाद के लोगों ने उन पर विश्वास नहीं किया और केसीआर के नेतृत्व में अपना विश्वास दोहराया।'
ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनावों के लिए मतगणना शुरू हो गई है।