निजाम काल में बनी इमारत में चल रहे हैदराबाद के ओस्मानिया अस्पताल की इमारत जर्जर हो गई है। इमारत इतनी कमजोर हो गई है कि अब छत टूटकर गिरने लगी है। दो मंजिलों को रेड अलर्ट में डाल दिया गया है। इस खस्ता हाल इमारत में अब तक पांच मरीज भी घायल हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अप्रैल में वादा किया था कि तीन महीने में नई बिल्डिंग का काम शुरू कर देंगे, लेकिन मंत्री अपना वादा भूल चुके हैं।
ओस्मानिया अस्पताल को डॉक्टर सरकार से नई बिल्डिंग की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग पूरी कराने के लिए डॉक्टरों ने एक नया तरीका निकाला है। डॉक्टर रोज सुबह 9 से 11:30 बजे तक हेलमेट पहनकर इलाज करते हैं ताकि कोई बड़ा हादसा होने से पहले सरकार उनकी सुन ले।