फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए किया: दंपती बेचते थे अपना अश्लील वीडियो; लाइव स्ट्रीम के 2000 और रिकॉर्डेड के मिलते थे 500 रुपये

Sun, 29 Jun 2025 05:27 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में एक दंपति को ऑनलाइन माध्यम से अपने अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने इस कदम के पीछे की  जो वजह बताई वो सोचने पर मजबूर कर देने वाली है...
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद के अंबरपेट थाना क्षेत्र के मल्लिकार्जुन नगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दंपति को अपने घर से सोशल मीडिया वेबसाइट पर खुद के अश्लील वीडियो को लाइव स्ट्रीम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कांति नरेश कुमार और कांति पल्लवी को अदालत में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, जब दोनों से उनके इस कदम के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने जो वजह बताई वो बेहद चौंकाने वाली है। दोनों का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटियों की फीस जमा करने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाया।

विज्ञापन


पति चलाता है रिक्शा, दवाई के भी पैसे नहीं
काचीगुडा के एसीपी वाई हरीश कुमार ने बताया कि 26 जून को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और वेबसाइटों पर ऑनलाइन लाइव अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दंपती को गिरफ्तार किया गया। वे पैसे लेकर अपने अश्लील वीडियो का लाइव लिंक देते थे। पुलिस के अनुसार दंपती को पैसों की जरूरत थी। पति ऑटो रिक्शा चलाता है और बीमार चल रहा था। वह दवा का खर्च भी नहीं उठा पा रहा था। दंपती दो बेटियों की कॉलेज फीस नहीं भर पा रहा था। 

मोबाइल एप के जरिए बेचते थे अपनी अश्लील वीडियो
पुलिस ने बताया कि दंपति की एक बेटी बीटेक सेकंड ईयर में है। दूसरी बेटी ने 12वीं में 470 में से 468 अंक हासिल किए हैं। उसकी कॉलेज में दाखिले की तैयारी चल रही थी। इस कारण मोबाइल एप के जरिये अश्लील कंटेंट बेचना शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दंपती को लाइव स्ट्रीम के 2000 रुपये और रिकॉर्डेड वीडियो के 500 रुपये मिलते थे। वे मास्क पहनकर वीडियो बनाते थे, ताकि पहचान छिपी रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही और घटना से जुड़े सबूत जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Kolkata Rape Case: कल्याण बनर्जी के बाद अब मदन मित्रा के बिगडे बोल, पूछा- छात्रा घटनास्थल पर गई ही क्यों?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें