फर्जी अधिकारी के पास से जब्त की गई वस्तुएं
- फोटो : एएनआई
हैदराबाद सिटी पुलिस की सेंट्रल जोन टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो खुद को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का अपर पुलिस अधीक्षक बता रहा था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का नाम करंटी गुरुविनोद कुमार रेड्डी है। रेड्डी के पास से एक नकली पिस्तौल, एक फर्जी पहचान पत्र, दो फर्जी रबड़ की मोहरें और एनआईए की तीन डायरियों समेत कई वस्तुएं जब्त की गई हैं।