हैदराबाद में बीजेपी विधायक टी राजा सिंह लोध के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। हुसैनी आलम पुलिस स्टेशन के SHO ने कहा कि उन्हें एक फरवरी को शिकायत मिली थी।
विधायक पर सेक्शन 295-A और 505(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच जारी है। आपको बता दें कि हैदराबाद के घोसामहल विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक टी राजा कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के घर भी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ''यूपी में कितने देशद्रोही छिपे हैं, उनके खिलाफ
योगी सरकार को अभियान चलाकर पता लगाना होगा।
टी राजा ने कहा था कि ये लोग पाकिस्तान का झंडा लगाकर जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, अगर इनका क्षेत्र चेक किया जाये तो हर घर से एके-47 ही निकलेगी।