फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कप' में गर्म चाय पीजिए और फिर से इसे खा जाइए, कोई नुकसान नहीं होगा

Sat, 19 Oct 2019 10:28 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
edible cup - फोटो : ANI
विज्ञापन

लगातार पर्यावरण अनुकूलित उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए हैदराबाद की एक कंपनी ने पेय पदार्थ परोसने के लिए ऐसा प्याला (कप) बनाया है, जिसे इस्तेमाल करने के बाद खाया भी जा सकता है। इसमें गर्म और ठंडे दोनों तरह के पेय पदार्थ परोसे जा सकते हैं। 

विज्ञापन


कंपनी का दावा है कि ये कप प्राकृतिक अनाज से बने हैं और इनमें हर तरह के पेय-पदार्थ को परोसा जा सकता है। इसके बाद इन्हें खाया भी जा सकता है। हैदराबाद की निजी कंपनी ने इन कपों को ईट कप (खाने के कप) का नाम दिया है। 

कंपनी का कहना है कि इन्हें बनाने का उद्देश्य पेड़ों के काटकर बनाए जा रहे डिस्पोजल उत्पादों के इस्तेमाल में कमी लाना है, जो हमारे लिए नुकसानदायक भी होते हैं। 
विज्ञापन


कंपनी के कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार का कहना है कि कप खाद्य अनाज से बने हैं और ये कप प्लास्टिक और पेपर दोनों तरह के कपों के अलावा एक अच्छा विकल्प बनेंगे। साथ ही इनके इस्तेमाल से पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव और कार्बन में कमी आएगी।

ये कप लगभग सभी तरह के पेय पदार्थ (मीठा, सूप, दही) परोसने के लिए मुनासिब हैं। यह 40 मिनट तक बिना गले ऐसे ही कुरकुरे बने रहते हैं। कंपनी का यह भी दावा है कि कप में परोसी गई खाद्य सामग्री के स्वाद में कोई बदलाव नहीं आएगा और कप के ऊपर कोई बनावटी परत नहीं चढ़ाई गई है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें