फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद हादसा: आठ बाइक रौंदने के बाद रुकी बेकाबू कार, बुजुर्ग की मौत; पुलिस ने नाबालिग को भेजा जुवेनाइल होम

Mon, 03 Aug 2026 12:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

हैदराबाद के मधुरानगर में 17 वर्षीय नाबालिग ने किराए की कार चलाते समय ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया, जिससे कार अनियंत्रित होकर दो लोगों को टक्कर मार गई। 65 वर्षीय राजेंद्र कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस ने नाबालिगों को जुवेनाइल होम भेजकर जांच शुरू की।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद में रविवार को मुधरानगर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए नाबालिग कार चालक को जुवेनाइल होम भेज कर जांच शुरू कर दी है। 

इसके साथ ही जिस लड़के ने कार किराए पर ली थी। उसे हिरासत मे ले लिया गया है। वही, घटना के समय कार में मौजूद तीसरा लड़का भी नाबालिग है। उसे भी जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला? 

विज्ञापन

रविवार को मधुरानगर पुलिस थाना इलाके के कर्मिका नगर में दो लोग दोपहिया वाहन पार्क कर रहे थे। तभी एक 17 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर कार से नियंत्रण खो दिया और टक्कर मार दी, जिससे एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

कैसे हुआ हादसा? 
मृतक की पहचान राजेंद्र कुमार (65) के रूप में हुई है। वहीं, घायल प्रभाकर (35), जो पीड़ित का भतीजा है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग नवाज नामक व्यक्ति ने किराए पर ली  कार चला रहा था। इसी दौरान उससे ब्रेक के बजाय एक्सीलरेटर दब गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलने लगा।

राजेंद्र और प्रभाकर जब सड़क किनारे अपनी दोपहिया गाड़ी खड़ी कर रहे थे। तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रभाकर उछलकर गिर पड़े और घायल हो गए। राजेंद्र, जो पीछे बैठे थे। सड़क पर गिर गए और कार उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गई। गाड़ी आठ खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराने के बाद आखिरकार रुकी।

इलाज के दौरान हुई मौत

विज्ञापन

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राजेंद्र को कार के पिछले पहियों के नीचे फंसा हुआ पाया। उन्होंने गाड़ी को उठाया, राजेंद्र को बचाया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मधुरानगर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें