पुलिस इंस्पेक्टर के बैंक लॉकर जब्त किया गया कैश, सोना और चांदी
- फोटो : ANI
तेलंगाना के हैदराबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर के बैंक लॉकर से लाखों रुपये और आभूषण बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर इंदुर जगदीश और उनकी पत्नी के बैंक लॉकर से 34,40,200 रुपये नकद, 9,12,800 रुपये के सोने के आभूषण, 1020 रुपये के चांदी के आभूषण और संपत्ति दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जगदीश के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।