गुजरात के राजकोट में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जिसमें पति-पत्नी की मौत हो गई है। इस घटना में 68 साल की एक बुजुर्ग महिला मंजुला विथलानी सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं, लेकिन अचानक ही उनका पैर फिसल गया और वह नीचे की ओर गिरने लगीं। अधिक दुखद बात यह है कि वह फिसलकर अपने ही पति पर गिर गईं और हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।
यह हादसा राजकोट के एक पॉश इलाके कालावाड रोड की रामधाम सोसाएटी में सुबह के समय हुआ। दरअसल मंजुला विथलानी सांस की तकलीफ से परेशान अपने बेटे को देखने के लिए निचली मंजिल से पहली मंजिल पर जा रही थीं। तभी जल्दबाजी में चढ़ने की वजह से उनका पैर फिसला और वह अपने पीछे चल रहे अपने पति के ऊपर गिर पड़ीं।