फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में पति बना जल्लाद: अस्पताल के बाहर नर्स पर फेंका तेजाब, धारदार हथियार से किया वार; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 02:55 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

बंगलूरू के जेपी नगर में 26 वर्षीय नर्स पर उसके पति ने धारदार हथियार और तेजाब से हमला कर दिया। आरोपी उसका पीछा करते हुए क्लिनिक की पार्किंग तक पहुंचा था। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। 
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के जेपी नगर के तीसरे फेस में गुरुवार सुबह अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, एक प्राइवेट क्लिनिक के पास, 26 साल की नर्स को उसके पति ने पीछा किया। इसके साथ ही घरेलू झगड़े के चलते उस पर धारदार हथियार और तेजाब से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले को देखकर वहां मौजूद लोग और राहगीर डरकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।
विज्ञापन


शुरुआती जांच में क्या मिला? 
घायल महिला की पहचान मधुमिता के रूप में हुई है, जो कोलकाता की रहने वाली हैं और डेढ़ साल से क्लिनिक में नर्स के रूप में काम कर रही थीं। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:15 बजे वह नाश्ता करने के लिए बाहर निकली थी, तभी तमिलनाडु के रहने वाले उसके पति वेंकटेशन ने उसका पीछा किया। उसे मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के बेसमेंट में बने क्लिनिक के पार्किंग एरिया तक ले गया।

पति ने तेजाब से किया हमला
पुलिस के मुताबिक, वेंकटेशन बाइक पर चाकू, गंडासा और तेजाब लेकर आया था। उसने गंडासे से मधुमिता पर हमला किया और फिर तेजाब फेंककर मौके से भाग गया। बताया जा रहा है कि मधुमिता ने शोर मचाया और पार्किंग एरिया की तरफ भागी, जिसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन


वहींं, कुछ लोगों ने आरोपी पर पत्थर मारकर महिला को बचानेकी कोशिश की, लेकिन उसने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। इसी बीच, पास के सिग्नल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने हंगामा देखा और भागने की कोशिश कर रहे वेंकटेशन को पकड़ लिया। 

विवाद का असली वजह पता लगाने में जुटी पुलिस 
गंभीर रूप से घायल मधुमिता का अभी एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जेपी नगर पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया और वेंकटेशन को हिरासत में लेने से पहले जांच-पड़ताल की। पुलिस हमले के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें