उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक पति ने अपनी पत्नी को कुछ इस ऐसे मनाया कि उसका ये अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौंका देने वाली बात है कि उसके इस वीडियो को अब तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। दरअसल, पति-पत्नी में मनमुटाव के चलते ये मामला पुलिस के जरिए पारिवारिक परामर्श केंद्र पहुंच गया था।
दोनों को यहां मसला सुलझाने के लिए बुलाया गया था, लेकिन ऐसा लग रहा था कि पत्नी मानने वाली नहीं थी। पति ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए रोमांटिक गाकर सुनाया, जिसके बाद मामला सुलझ गया है। वीडियो के मुताबिक पति ने रूठी पत्नी को मनाने के लिए बदलापुर मूवी का गाना 'जीना-जीना, कैसे जीना-जीना' गाकर सुनाया, जिसके बाद महिला भावुक हो गई।
इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब जोरों से शेयर कर रहे हैं।